MPIN Kya Hai Kaise Generate Kare :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है, इस ब्लॉग लेख में जहा आज हम आपको बताएंगे एमपिन के बारे में की यह क्या है, किस काम आता है, और इसे कैसे जनरेट करते है।
जैसा की आपको पता होगा की आज के समय में हर बैंक की अपनी ऐप आ चुकी है, और अगर आपको इन ऐप को यूज करना है, तो आपको MPIN जरूर बनाना पड़ता है, क्योंकि बिना MPIN बनाए आप किसी भी बैंक की ऐप से कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नही कर सकते क्योंकी यह MPIN ही आपके ऑनलाइन बैंकिग ऐप से सम्बन्धित काम को सुरक्षा प्रदान करता है।
MPIN Kya Hai |
MPIN क्या है?
आपको बता दे की MPIN यानी Mobile Personal Identification Number जो की 4 या 6 अंक का होता है, जिसके बिना बैंकिग सम्बन्धित मोबाइल ऐप से आप डिजिटल पेमेंट यानी लेन देन नही कर सकते हो क्योंकि इसे प्रमाणीकरण के तौर पर लिया जाता है, जिससे सुरक्षा बनी रहे our कोई फ्रॉड न हो।
MPIN का फुल फॉर्म क्या होता है
MPIN कैसे बनाए ( Mpin Generate Kaise Kare )
- अपने बैंक की ऐप को ओपन कर उसमे लॉगिन करें।
- Generate Mpin के ऑप्शन में क्लिक करे।
- जिसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और डेबिट कार्ड की समाप्ति तिथि एंटर करनी है।
- जिसके बाद बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा जिसको आपको डालना है।
- जिसके बाद आपको अपना मनपसंद Mpin बनाना है।
- लास्ट में आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
एमपिन के फायदे
- एमपिन सुरक्षा के लिहाज से अहम रोल अदा करता है।
- Mpin के होने से ऑनलाइन लेनदेन में IfSC या अन्य इनफॉर्मेशन याद करने की जरुरत नही पड़ती।
- बैंकिग ऐप के जरीए किए गए लेन देन को एमपिन प्रमाणित करता है ।
- एमपिन के जरीए बहुत सारी सुविधा जैसे UPI , IVR , IMPS, SMS Banking , USSD Banking का लाभ लिया जा सकता है।
MPIN कैसे बदलें या रीसेट करे
- सबसे पहले आपको अपने बैंक के ऐप को ओपन करना है।
- फिर ऐप में लॉगिन करना है।
- सेटिंग में जाना है।
- MPIN बदले के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना पुराना और नया एमपिन एंटर करना है।
- नए एमपिन की पुष्टि करनी है।
- आपके बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर में एक OTP आएगा।
- ओटीपी को एंटर करना है।
- नए एमपिन को सेव कर देना है।
Yono एसबीआई में MPIN कैसे बदलें
- Yono SBI ऐप में लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल सेटिंग में क्लिक करे।
- MPIN बदले के ऑप्शन में क्लिक करे।
- अपना पुराना पिन और नया पिन एंटर करे।
- नए MPIN की पुष्टि करे।
Please do not enter any spam link in the comment box.