-->

लड़की को इंप्रेस कैसे करे : How To Impress A Girl

V singh
By -
0

Relationship Tips:- क्या आप किसी लड़की को इंप्रेस कर अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हो, ताकी आप आगे चल उसे अपनी जीवनसाथी बना सको पर आपको समझ नही आ रहा की उसे कैसे इंप्रेस करे तो आप चिंता न करे आपको इस लेख में हम लड़की को इंप्रेस करने से सम्बन्धित ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको ध्यान में रख आप किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकते हो और उसके साथ अपना एक प्यारा सा रिलेशन बना सकते हो।

How To Impress A Girl
 Girls Impress Tips 

लड़की को इंप्रेस कैसे करे

लड़की को इंप्रेस करना बहुत आसान होता है, लेकिन बहुत सारे लड़के टपोरी गिरी कर लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश करते है, जिसका परिणाम यह होता है, की या तो वो लड़कियों के हाथ से थप्पड़ खाते है, या फिर सीधे छेड़ छाड़ के मामले में जेल।
कोई भी लडकी किसी भी लड़के से तब इंप्रेस होती है, जब उसे उस में एक ऐसा इंसान दिखे जो जरुरत के समय उसके साथ हो , उसकी रक्षा करे इस लिए वो लड़के की हर छोटी से छोटी बात को नोटिस करती है, तब जाकर उससे इंप्रेस होकर उसकी गर्लफ्रेंड बनती है।
इसलिए अगर आपको किसी लड़की को इंप्रेस करना है, तो नीचे बताए गए टिप्स को ध्यान में रखना होगा ।

लड़की को इंप्रेस करने के बेस्ट टिप्स 

  • सभी को रिस्पेक्ट दे।
  • लड़की को स्पेशल फील कराए।
  • सेल्फ कॉन्फिडेंस दिखाए।
  • सुने ज्यादा बोले कम।
  • साफ सुतरे बने रहे।
  • चेहरे पर मुस्कान रखे।

सभी को रिस्पेक्ट दे

अगर आपको किसी लड़की को इंप्रेस करना है, तो आपको उसकी रिस्पेक्ट करनी होगी और आपके अंदर रिस्पेक्ट करने का गुण तभी आ सकता है, जब आप छोटे हो या बड़े सभी लोगों की रिस्पेक्ट करते हो , क्योंकि खुद को बड़ा समझ किसी को निचा दिखना, गाली देना, अनादर करना एक अच्छे इंसान की पहचान नहीं और ज्यादतर लड़कियां अपने लिए ऐसा पार्टनर चाहती है, जो सभी की रिस्पेक्ट करे क्योंकि तभी वो उसकी भी रिस्पेक्ट करेगा।

लड़की को स्पेशल फील कराए 

अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हो तो उसको स्पेशल फील कराए सुख हो या दुःख उसके साथ खड़े रहे, उसकी हेल्प करे जिससे आप उस लडकी के दिल में अपने लिए एक अलग जगह बना सकते हो और अपने आप को उसके लिए स्पेशल फील करा सकते हो।

सेल्फ कॉन्फिडेंस दिखाए 

आप जितना ज्यादा आत्मविश्वास से भरे होगे लड़कियां आपकी और उतना ज्यादा अट्रैक्टिव होगी, आपको बता दे की लड़कियों को आत्मविश्वासी लड़के बहुत पसंद आते है, जो लड़के किसी भी काम को सोच समझ करने के लिए हमेशा आगे रहते है, ऐसे लड़के, लड़कियों को जरूर पसंद आती है, लेकिन ध्यान रहे कॉन्फिडेंस होना अच्छी बात है, पर ओवरकॉन्फिडेंस होना सही नही।

 सुने ज्यादा बोलिए कम 

अगर आप ज्यादा बोलते है तो ध्यान रहे लड़की के सामने ज्यादा बोलिए नही बल्कि बात अच्छे से सुन कर सोच समझ कर बोलिए क्योंकि लड़कियों को वो लड़के पसंद आते है, जो उनकी बात अच्छे से सुने और कम बोले और जो बोले सोच समझ कर बोले।

साफ सुथरा बने रहे 

अगर आप साफ सुतरे नही बने रहते तो लड़कियों को इंप्रेस करने की सोचे भी नहीं क्योंकि लड़किया साफ सफाई का बहुत ध्यान रखती है, इस लिए उनको ऐसे लडके पसंद होती है, जो साफ सुथरा बने रहते है, अगर आप रोज नहाते हो , नाखून बाल, दाढ़ी को सेट कर अच्छे कपड़े पहन कर टिप टॉप बने रहते हो तो आपका अट्रैक्टिव लुक खुद बे खुद लड़की को आपके तरफ आकर्षित करेगा और बहुत ज्यादा चांस होगे की वो आपसे इंप्रेस हो जाए इस लिए किसी भी लड़की से बात करने जाने से पहले साफ सुथरा बन कर ही जाए।

चेहरे पर मुस्कान बने रहे 

अगर आपको लड़की को इंप्रेस करना हैं, तो आपके चेहरे पर मुस्कान का होना बहुत जरूरी है, क्योंकी ज्यादा गुमसुम लड़के लड़कियों को पसंद नही , इस लिए लड़की से बात करते समय चेहरे पर मुस्कान रखे और सिचुएसन के हिसाब से हंसकर और सीरियस होकर बात करे ।

यह भी जानें 
👇👇👇👇

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)