-->

Children's Day कब और क्यों मनाया जाता है

V singh
By -
0
Children's Day :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है, इस ब्लॉग लेख में जहा आज हम जानेंगे की बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे का इतिहास क्या है और इसका क्या महत्व है तो चलिए इस लेख को शुरू करते है।
Children's Day Kab Hota Hai
Children's Day Information 

बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है, अगर बाल दिवस के इतिहास की बात करे तो इसे पहले भारत में 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू के मृत्यु के बाद इसे उनके जन्मदिन के अवसर पर 14 नवंबर को मनाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसके बाद 1964 से हर साल पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस ( Children's Day ) मनाया जाता है।
ऐसे इस लिए क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे , वो हमेशा कहते थे बच्चें देश का भविष्य है, यह समाज की नीव है, इस लिए इनको अच्छा पालन पोषण से और अच्छी शिक्षा मिलना बहुत जरुरी है, साथ ही बच्चें भी जवाहरलाल नेहरू से बहुत प्यार करते थे और उनको चाचा नेहरू कहते थे।

बाल दिवस का महत्व 

चाचा नेहरू ने कहा था बच्चें देश का भविष्य है, ये समाज की नीव है, इस लिए इनका अच्छे से पालन पोषण करना तथा इनको अच्छी शिक्षा देना बहुत जरुरी है, ताकी यह आगे चल विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर सके इस लिए हर साल पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है, और बच्चों की शिक्षा, अधिकारो के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकी हर बच्चें को शिक्षा मिले तथा लोगो को बच्चों के अधिकारों के बारे में पता लगे ताकी सभी बच्चों का अच्छे से विकास हो।

बाल दिवस कैसे मनाया जाता है 

Children's Day के दिन स्कूलों में शिक्षक बच्चों को स्पेशल फील कराने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करते है, बच्चों को इस दिन मिठाई खिलाई जाती है साथ ही सभी बच्चों को गिफ्ट के तौर पर पेन, कॉपी, बांटी जाती है।
और घर में भी माता - पिता अपने बच्चों के लिए गिफ्ट के तौर पर नए कपड़े , पैंसल बॉक्स, कलर बॉक्स , नया बैग आदि देते है।

Children's Day Gift 

  • स्कूल बैग 
  • पेंसल बॉक्स 
  • जोमेट्री बॉक्स 
  • कलर बॉक्स 
  • कपड़े 
  • जूते 
  • स्टडी टेबल 
  • लैंप 
  • आदि 

विश्व बाल दिवस कब मनाया जाता है 

भारत में 1964 से यानी पंडित जवाहरलाल नेहरु के मृत्यु के बाद बाल दिवस 20 नवंबर को न बना कर चाचा नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को मनाया जाता है, लेकिन विश्व बाल दिवस अभी भी 20 नवंबर को ही मनाया जाता है, सर्वप्रथम 1954 से विश्व बाल दिवस मनाया जाने लगा था।

Children's Day 

बच्चे होते है, मन के सच्चे।

बच्चों में पढ़ाई का बोझ न डाले।

बच्चों को सिखाना है बहुत आसान।

बच्चों को खुल कर सपने देखने दो।

बच्चों के लिए केवल पढ़ाई नही जरुरी 
बल्की खेल भी जरुरी है।

FAQ:- बाल दिवस से जुड़े सवाल 

प्रश्न- बाल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न- किसके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- पंडित जवाहर नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसी लिए भारत में हर साल 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर में बाल दिवस मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण दिवस के बारे में जाने 
👇👇👇👇

निष्कर्ष- Children Day 2024

आज के इस ब्लॉग लेख में हमने जाना की बाल दिवस कब मनाया जाता है, और क्यो मनाया जाता है, इसका महत्त्व क्या है, आशा करते है आपको यह ब्लॉग लेख जरूर पसंद आया होगा और आपको इससे बहुत कुछ सीखने को मिला होगा धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)