-->

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 Theme और Host Country। World Environment Day

V singh
By -
2
World Environment Day 2025 :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं इस लेख में दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते ही हों की हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) पूरी दुनिया में मनाया जाता है, आज हम इस लेख माध्यम से आपको बताएंगे की 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है. ओर इसकी मेजबानी इस बार कौन सा देश कर रहा है, तो चलिए शुरू करते है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 ( World Environment Day 2025 )

पर्यावरण के संरक्षण करने के लिए हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, प्रशासन के अलावा इस दिन व्यक्तिगत रूप से भी कार्यक्रमों का आयोजन होता है, स्कूल, तथा बहुत सारी संस्थाएं एनजीओ के द्वारा इस दिन वृक्षारोपण किया जाता है, ओर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है, हमें भी पर्यावरण दिवस पर खाली स्थान पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ताकि भविष्य में आने वाले संकट से बचा जा सके.

हमें  ग्लोबल वार्मिग ओर जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगो को जागरूक करना चाहिए ओर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने  चाहिए  तथा  अपने चारों और के नदी, तालाब, जंगल, पशु - पक्षी, पहाड़ों का संरक्षण करना चाहिए और प्रदूषण को जड़ से खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

दोस्तों जैसा की आपकों पता ही होगा की पिछले बार यानी 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम  "भूमी बहाली , मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति लचीलापन " थी जिसका नारा था ' हमारी भूमी हमारा भविष्य' 
World Environment Day 2024 Theme Host Country
विश्व पर्यावरण दिवस 2024

लेकिन इस बार 2025 में World Environment Day की थीम क्या हैं, और इसकी मेजबानी इस बार कौन सा देश कर रहा हैं. इसके बारे में जानने से पहले आपका यह जानना जरूरी हैं. विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुवात कैसे और कहा से हुवी थीं।

Table of Content (toc )

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुवात कैसे हुवी

दोस्तों सन 1972 में स्टॉकहोम में सयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मलेन में UNEP ( संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ) की नीव रखी गई थी. ओर तब हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था. जिसके बाद से हर वर्ष बडी ही उत्साह के साथ पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं. उस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का काम लिया जाता हैं, स्कूल, कॉलेज में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम रखे जाते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) मनाने का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है, यानी की पर्यावरण में उपस्थित, नदी, तालाब, जंगल, पशु - पक्षी, पहाड , जमीन आदि का संरक्षण करना है, ओर ग्लोबल वार्मिग ओर जलवायु परिवर्तन, तथा प्रदूषण के खतरों के  प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि हर इंसान पर्यावरण के महत्व को समझ सकें और पर्यावरण को बचाने का काम करें।
क्योंकी आज के समय में दुनियां में प्रदूषण फैलता जा रहा हैं, तथा इंसान अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए सरे आम, पेड़- पौधो, पशु-पक्षियों, पहाड़ों को नुकसान पहुंचाने में तुला हैं, यह जानते हुवे भी की पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की जानकारी

विश्व पर्यावरण दिवस 2025जानकारी
दिन बुधवार ( 5 जून 2024 )
थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना 
Host Country कोरिया गणराज्य 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 थीम क्या हैं ( World Environment Day 2025 Theme )

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम " प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना" ( Ending Plastic Pollution )  हैं , इस थीम के तहत World Environment Day 2025 में सरकारों, कम्पनियों आदी को तेजी से काम बढ़ाने और तेजी से प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते संकट को हल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला जायेगा ताकी दुनियां को  प्लास्टिक प्रदूषण के भयानक संकट से बचाया जा सके 

इससे पहले साल 2024 में " भूमी बहाली , मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति लचीलापन " थीम के तहत दुनिया में बढ़ रहें मरुस्थलीकरण की तरफ दुनिया के सभी लोगों का ध्यान आकर्षित करना था, जिससे की मरुस्थलीकरण के खतरे से निपटा जा सकें।

पृथ्वी एक ही है, हमें ये समझना होगा जिस प्रकार पृथ्वी में प्रदूषण, महामारी, सुखा फैल रहा है, तथा ग्लोबल वार्मिग, जलवायु परिवर्तन  हों रहा है . यह कहना सही होगा की पृथ्वी को अगर आज हम सब मिलकर  बचाने की कोशिश नहीं करेंगे तो एक दिन इस पृथ्वी में हमारे लिए रहना मुश्किल होना ही होना है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा हैं

इस वर्ष 2025 में कोरिया गणराज्य ( Republic Of Korea ) World Environment Day 2025 के कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा हैं. जहां प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त , करने के विषय में दुनिया भर के लोगों को जागरूक करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण के संकट से निपटने पर जोर दिया जायेगा, इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम #Ending Plastic Pollution. पर आधारित होगी जो पूरी दुनिया का ध्यान प्लास्टिक प्रदूषण पर केंद्रित करेगी।

इससे पहले वर्ष यानी 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमी बहाली , मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति लचीलापन  थी तथा उस साल World Environment Day की मेजबानी सऊदी अरब देश ने की थी।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 में हम क्या कर सकतें हैं 

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमें वृक्षारोपण तो करना ही है, साथ ही कही पर भी पड़े कूड़े कचरे , प्लास्टिक को उठा कर उसे गढ़ा खोद उसमे डाल देना हैं. और संकल्प लेना हैं. की हम प्लास्टिक का यूज नहीं करेगे और अधिक से अधिक पौधे जब भी मौका मिले लगाते रहेंगे साथ ही इस बार  World Environment Day  2025 की Theme Ending Plastic Pollution यानी प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करने के तहत हम अपने आस पास के लोगों को एकत्र कर अपने घर के लगभग एक किलोमीटर के दायरे में सफाई अभियान चला सकते है, और खास कर पलास्टिक को उठा उसे जमीन में गाढ़ सकते है, साथ ही प्लास्टिक को यूज न करने का संकल्प लें सकते है, और इससे होने वाली हानियों के बारे में लोगो को जागरूक कर सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 में हमने क्या किया 

World Environment 2024  की थीम " भूमी बहाली , मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रति लचीलापन " के तहत हमने अधिक से अधिक पौधे लगाने की कोशिश की और खाली जमीन में छोटे छोटे गड्ढे बनाए ताकी बारिश का पानी उनमें अटके और सीधा बहे नही जिससे की जमीन में मौजूद जल स्तर को बढ़ाया जा सके और धरती को मरुस्थल होने से बचाया जा सके ।

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 में हमने क्या किया

हमने अपने परिवार वालों साथियों के साथ मिल कर अपने घर के आस पास पड़े प्लास्टिक को एकत्र कर एक गढ़ा खोद उसमें डाला और, शहर में रह रहें लोगों ने प्लास्टिक को एक जगह एकत्र किया तथा सुबह कचड़े वाली गाड़ी में दे दिया और इस आदत को हमेशा अपनाने की शपत ली।

दुसरा हम सभी ने संकल्प लिया की आज के बाद प्लास्टिक का यूज करना कम कर देगे, यूज करेगे तो सिर्फ़ रिसाइकिल प्लास्टिक को क्योंकि आज के समय बहुत सारे प्लास्टिक का उत्पाद रोजाना होता हैं. जिसमें से आधे को तो सिर्फ एक बार यूज करने के लिए डिजाइन किया जाता हैं. जो यूज होने के बाद नदी , तालाबों में फेका हुवा मिलता हैं. और जल प्रदूषित करता हैं, या फिर जगह - जगह जला हुवा जो वायु प्रदूषित करता हैं , यहां तक की आज के समय में हर जगह प्लास्टिक के ढेर देखने को मिलते हैं, जो एक बहुत बड़ा संकट इस दुनियां के लिए बनते जा रहा है, इस लिए हमने संकल्प लिया की  हम कम से कम प्लास्टिक का यूज करेगें और करेगे भी तो रिसाइकिल प्लास्टिक का जिसे की यूज के बाद फिर से यूज में लाया जा सकें।

तीसरा हमनें हर जगह सोशल मिडिया प्लेटफार्म में 2023 पर्यावरण दिवस को #BeatPlasticPollution के साथ लोगों को प्लास्टिक के संकट के प्रति जागरूक करने का काम किया 

चौथा हमने अधिक से अधिक पेड़ लगा इस पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने का भी संकल्प किया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 में हमनें क्या किया

हमनें अपने परिवार वालो साथियों के साथ मिल कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं ओर अपने आस - पास के पर्यावरण को साफ कर हमेशा साफ रखने का संकल्प लिया,पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया, ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ताकि हर इंसान पर्यावरण दिवस के अवसर पर जितने हों सके उतने पौधे लगाए, तथा उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा पेड़ बनायें तथा पर्यावरण को साफ रखे कूड़ा - कचरा रास्तों, नदी, तालाबों में नहीं फेके, जिससे की हमारा पर्यावरण साफ सुथरा रहें. तो इस प्रकार 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस में हमनें काम किए।

दोस्तों जैसे की आपकों पता चल गया होगा की World Environment Day 2024 की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन  हैं, जिसकी मेजबानी साउदी अरब  कर रहा हैं, तथा विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ' Beat Plastic Pollution ' थीं जिसकी मेजबानी Cote d'lvoire and supported by the Netherlands ने की थी।
तो चलिए अब जानते हैं, की विश्व पर्यावरण दिवस 2022, 2021 और 2020 की थीम क्या थी और किस देश ने उनकी मेजबानी की थी।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम, मेजबानी देश 

वर्ल्ड एनवायरमेंट डे 2022 की थीम Only My Earth रखी गई थी जिसकी मेजबानी स्वीडन ने की थी।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम, मेजबानी देश

World Environment Day 2021 की  थीम             'Ecosystem Restoration ' रखी गई थी जिसे हिन्दी में पारिस्थितिकी तंत्र बहाली कहा जाता है, तथा विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की मेजबानी करने वाला देश पाकिस्तान था।

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम, मेजबानी देश

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम  ' Biodiversity ' थी जिसे हिन्दी में जैव विविधता कहा जाता है, World Environment Day 2020 की मेजबानी कोलंबिया देश ने की थी।

भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस  की मेजबानी कब की

भारत देश ने 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी उस समय विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ' Beat Plastic Pollution ' रखी गई थी।




पर्यावरण किसे कहते है?

हमारे चारों ओर के वातावरण को हम पर्यावरण कहते है, जिसमे हम, पशु - पक्षी, नदी, तालाब, पहाड़ , जंगल आदि सभी आते है, इसको नुकसान पहुंचता है, तो हमारे ऊपर मुसीबतें आती है, इस लिए पर्यावरण को बचाना शुद्ध रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है, लेकिन हम इसको बचाने के बजाएं नष्ट करने में लगे हुवे है, ओर अपने विनाश को न्योता देने में लगे हुवे है,  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहुत से लोग  पौधा लगाते हुवे  सेल्फी या फोटो खींच कर फेसबुक ओर अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर देते है ओर लिखते है,  विश्व पर्यावरण दिवस की शुभ कामनाएं जो सही है   लेकिन इनमें से बहुत लोग दूसरे दिन से लगाए गए पौधे की न  देख रेख करते है,न उसे पानी देते न खाद जिसके कारण वो पौधा नष्ट हों जाता है, बस वो रहता है  हमारे फोन में फोटो के रूप में जिसमें हमें कई लाइक मिले होते है ओर कमेंट में बहुत लोगों का आशीर्वाद भी मिला होता है।

अगर आपको ऐसे विश्व पर्यावरण दिवस मनाना है, तो यह सही नहीं है, आपने जरुर सुना होगा एक वृक्ष सौ पुत्र समान हम यह नहीं कहते की आप विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाते हुवे फोटो को सोशल मिडिया प्लेटफार्म में न डाले आप जरुर डाले ये आप इससे बहुत से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे लेकिन जिस पौधे को आप लगा रहे है उसकी देख रेख करें उसको पानी दे, खाद दे क्योंकि आपने उसको लगाया है आप ही उसके सब कुछ है।

इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर न आप सिर्फ पौधा लगाएं बल्कि  पौधे की देख रेख कर उसे  वृक्ष बनाने का संकल्प भी लेगे.

निचे हमने  World Environment Day पर कविता लिखी है जिसमें हमनें बताया है की आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण कितना बड़ गया है, ओर अगर हमनें इस समस्या से निपटना है तों हमें साथ मिलकर कार्य करना होगा चलो  पर्यावरण दिवस पर कविता पढ़ते है।

पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार ( Environment Pollution Type ) 

  • जल प्रदूषण 
  • वायु प्रदूषण
  • थल प्रदूषण
  • ध्वनि प्रदूषण

पर्यावरण प्रदूषण कैसे रोके

  • अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे।
  • प्लास्टिक, पॉलिथीन का यूज न करें।
  • जनसंख्या नियंत्रण में ध्यान दे।
  • वाहनों , कारखानों से निकलने वाले धुवे में नियंत्रण।
  • कचरे को फैलाए ना ।

World Environment Day Poem in Hindi

हमें रहना है, ऐसे पर्यावरण में
जहा शुद्ध वायु फैली हों
जहा शुद्ध पानी बहता हों
जहा शुद्ध खाना मिलता हों
हमें रहना है, ऐसे पर्यावरण में
जों साफ - सुथरा दिखता हों
न की ऐसे पर्यावरण में जहा
जहा चारों तरफ कूड़ा - कचरा हों
जहा की वायु  भी प्रदूषित हों
जहा का जल भी प्रदूषित हों
जहा का खाना भी प्रदूषित हों
जहा चारों तरफ प्रदूषण हों
हमें नहीं रहना है ऐसे पर्यावरण में
जों हमारे लिए खतरा हों
एक समय था जब इस धरती में
शुद्ध वायु बहती थी
न प्रदूषण था यहा
यह धरती साफ - सुथरी रहती थी
फिर हम मनुष्य आए इस धरती में
हमनें इसको बदलना चाहा
अपने विकास के चलते
हमनें इसका बुरा हाल कर दिया
शुद्ध वायु पर हमनें 
जानलेवा गैसो का वार किया 
शुद्ध जल की बहती नदियों में 
गंदे नाले फेक प्रहार किया
इस स्वर्ग सी दिखने वाली धरती को
हम नर्क बनाने में तुले हुवे
प्रदुषण से बचना है कह-कह कर
हम खुद दिन प्रतिदिन प्रदूषण बड़ा रहे
पेड़ - पौधों को काट रहे
जंगलों को जला रहे
इस धरती में ही नहीं
अंतरिक्ष तक कचड़ा फैला रहे
अनेक बिमारिया , महामारीया
 इस दुनिया में फैल रही
फिर भी हम प्रदूषण फैला
अपने भविष्य को मिटा रहे
अब हमनें समय रहते प्रदूषण की 
समस्या से निपटना होगा
नहीं तों अंत मनुष्य जाति का
बहुत ही भयानक होगा
हमें वायु  प्रदुषण की
समस्या से निपटना होगा
हमें जल प्रदूषण की
समस्या से निपटना होगा
हमनें ध्वनि प्रदूषण की
समस्या से निपटना होगा 
हमें अपने पर्यावरण को
साफ सुथरा रखना होगा
 अधिक से अधिक पेड लगा
इस धरती को स्वर्ग बनाना होगा.
                 - V singh

विश्व पर्यावरण दिवस स्लोगन

  • पेड़-पौधे हैं तो हम सब हैं इसको बचाना हमारा कर्तव्य हैं।
  • न नष्ट करो ऐसे जंगल को आज लगेगा तुमको प्रकृति का श्राप।
  • स्वच्छ वातावरण को रखना हैं, प्रदुषण को दूर भगाना हैं।
  • प्लास्टिक बन गया खतरा आज इससे निपटने का करो काम।
  • पर्यावरण बचे तो बचे हमारे प्राण इस बात को समझो यार।
  • जीते जी न करो पर्यावरण को नष्ट करने पाप आने वाली पीढ़ी के बारे में भी सोचो यार।
  • एक पेड़ सौ पुत्र समाना इनके होने से ही है हम सब में जान।
  • जल के बिना एक दिन तड़पना होगा अगर आज जल को न बचाएं तो।
  • हवा में जहर मिल रहा शरीर बीमारियों का घर बन रहा।
  • स्वस्थ रहना हैं तो पर्यावरण को बचाओ, नहीं तो खुद भी तड़पो और आने वाली पीढ़ी को भी प्रदुषण में तड़पाओ।

यह भी पढ़े-
👇👇👇👇

FAQ- World Environment Day 2024 Theme, Host Country

प्रश्न -1 - विश्व पर्यावरण दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर -  5 जून

प्रश्न - 2- पहला विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया?
उत्तर -  5 जून 1973 में

प्रश्न -3-  भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की?
उत्तर -  2018 में

प्रश्न - 4-  पाकिस्तान ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की?
उत्तर - 2021 में

प्रश्न - 5-  World Environment Day 2022 की थीम क्या है?
उत्तर -  'onlyoneearth '

प्रश्न - 6-  विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर -  स्वीडन

प्रश्न- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम क्या थी?
उत्तर:- प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान ( Solutions to Plastic Pollution )

प्रश्न:- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की मेजबानी किस देश ने की थी?
उत्तर- Cote d'lvoire and supported by the Netherlands

प्रश्न:- विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का वार है?
उत्तर:- बुधवार 

प्रश्न:- किस देश ने First World Environment Day को Host किया था?
उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न- विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम क्या थी और किस देश ने उसकी मेजबानी की थी?
उत्तर - भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम थी. और उस साल सऊदी अरब ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी।

प्रश्न - विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या है?
उत्तर - प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करना ( Ending Plastic Pollution )

प्रश्न- विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
उत्तर - कोरिया गणराज्य ( Republic Of Korea )

निष्कर्ष:- विश्व पर्यावरण दिवस 

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें  World Environment Day 2025 Theme और Host Country के बारे में जानकारी दी जो आपको अच्छी लगी होगी इस लिए इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के के दिन आप अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्लास्टिक यूज न करने का संकल्प ले और जल को Save कर इस धरती को सुखा या मरुस्थल न बनने दे ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '

एक टिप्पणी भेजें

2टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

  1. अच्छी जानकारी दी आपने हम सबको अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने का संकल्प करना चाहिए, हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, हमे पॉलिथीन का यूज नहीं करना चाहिए नही तो भविष्य में हमें बहुत ज्यादा पर्यावरण प्रदूषण के संकट का सामना करना पड़ेगा जिससे निपटना हमारे लिए तब मुश्किल हों जायेगा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी हां अगर हमने आज अगर प्रदूषण के संकट को हल्के में लिया तो जरुर यह आगे हमारे लिए बड़ा संकट बनेगा इस लिए हमें आज ही इसको खत्म करने के लिए उपाय ढूढने होगे ' आपका धन्यवाद '

      हटाएं
एक टिप्पणी भेजें